CBSE बोर्ड परीक्षा में हुए 4 बड़े बदलाव, बोर्ड ने जारी किया कॉपी लिखने का पैटर्न CBSE Exam New Rules

By
On:
Follow Us

CBSE Exam New Rules: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा 2026 शुरू होने से पहले नए नियम को लेकर छात्रों में कन्फ्यूजन और दबाव बढ़ गया है। इस बार बोर्ड ने कॉपी में सेक्शन बनाकर जवाब लिखना जरूरी कर दिया है, जिससे कई छात्र समझ नहीं पा रहे कि सही तरीका क्या रहेगा। परीक्षा नजदीक होने की वजह से रोज काउंसलर के पास इसी से जुड़े सवाल पहुंच रहे हैं। बोर्ड का कहना है कि यह बदलाव पहली बार किया गया है ताकि कॉपी चेकिंग साफ और बिना गलती के हो सके।

कॉपी में ऐसे बनाने होंगे अलग-अलग भाग

  • उत्तर लिखने से पहले कॉपी को विषय के हिसाब से अलग-अलग सेक्शन में बांटना होगा
  • विज्ञान पेपर में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान के तीन हिस्से बनाने होंगे
  • सामाजिक विज्ञान में इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र के चार सेक्शन करने होंगे
  • हर सेक्शन के ऊपर साफ हेडिंग लिखनी जरूरी होगी
  • बिना सेक्शन बनाए सीधे उत्तर लिखने पर नंबर पर असर पड़ सकता है

गलत हिस्से में लिखा तो नहीं मिलेंगे अंक

बोर्ड ने साफ कर दिया है कि जिस विषय का सवाल है, उसका जवाब उसी सेक्शन में लिखा होना चाहिए। जैसे भौतिकी का जवाब सिर्फ भौतिकी वाले हिस्से में ही लिखा जाएगा, उसे जीव विज्ञान या रसायन विज्ञान वाले भाग में लिखने पर नंबर नहीं मिलेंगे। वहीं अगर उत्तर सही भी हुआ लेकिन गलत सेक्शन में लिखा गया तो उसे जांच में नहीं माना जाएगा। जिससे छात्रों को सलाह दी जा रही है कि जवाब लिखने से पहले सेक्शन सही तरह देख लें, क्योंकि बाद में नंबर वापस नहीं जोड़े जाएंगे।

छात्रों और अभिभावकों में बढ़ा तनाव

नए नियम के कारण कई छात्र परेशान हैं और समझ नहीं पा रहे कि कॉपी में सेक्शन कैसे बनाएं। काउंसलर के अनुसार रोज आने वाले 50 से 60 छात्रों में से करीब 30 से 40 छात्र यही सवाल पूछ रहे हैं। वहीं कुछ छात्रों का कहना है कि स्कूल या प्री-बोर्ड में इस तरह की जानकारी नहीं दी गई थी, जिससे कन्फ्यूजन और बढ़ गया है। बता दें परीक्षा नजदीक होने की वजह से अभिभावकों की चिंता भी बढ़ी है और वे बच्चों की तैयारी को लेकर तनाव में हैं।

कॉपी चेकिंग में क्यों जरूरी किया गया बदलाव

शिक्षकों के अनुसार यह नियम इसलिए लागू किया गया है ताकि हर विषय का उत्तर उसी विषय के परीक्षक तक पहुंचे और कॉपी चेकिंग में कोई गलती न हो। जैसे भौतिकी का उत्तर भौतिकी शिक्षक देखेंगे और इतिहास का उत्तर इतिहास शिक्षक, जिससे मूल्यांकन साफ और सही तरीके से हो सके। वहीं अगर जवाब गलत हिस्से में लिखा होगा तो वह संबंधित परीक्षक तक पहुंच ही नहीं पाएगा, चाहे उत्तर सही ही क्यों न हो। जिससे बोर्ड ने छात्रों को पहले से अभ्यास करने की सलाह दी है।

रीचेकिंग में भी नहीं सुधरेंगे कटे नंबर

बोर्ड के अनुसार अगर सेक्शन वाइज नियम का पालन नहीं किया गया और नंबर कट गए, तो बाद में वेरिफिकेशन या रीचेकिंग के दौरान भी उन्हें ठीक नहीं किया जाएगा। यानी गलत सेक्शन में लिखे उत्तर के नंबर वापस मिलने की उम्मीद नहीं होगी। वहीं छात्रों से कहा गया है कि वे बोर्ड की अकादमिक वेबसाइट पर मौजूद सैंपल पेपर जरूर देखें, जिससे उन्हें समझ आ सके कि सवाल किस तरह बांटे जाते हैं और कॉपी में जवाब किस तरीके से लिखना सही रहेगा।

परीक्षा अनुशासन और जरूरी निर्देश

  • छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले समय पर केंद्र पहुंचना होगा
  • पर्यवेक्षक और स्कूल प्रशासन के सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी है
  • अभिभावकों से कहा गया है कि वे बच्चों को ईमानदारी से परीक्षा देने के लिए प्रेरित करें
  • सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और फर्जी जानकारी पर भरोसा न करें
  • केवल आधिकारिक सूचना या अपने शिक्षकों से ही सही मार्गदर्शन लें

इस तारीख से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

बोर्ड के अनुसार कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं भी 17 फरवरी से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक जारी रहेंगी। इस साल लाखों छात्र परीक्षा में शामिल होंगे और देश-विदेश के हजारों केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं बोर्ड ने परीक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कुछ बड़े बदलाव भी किए हैं, जिसमें कक्षा 10 के छात्रों को दोबारा परीक्षा का मौका, कक्षा 12 की कॉपियों की डिजिटल जांच और विषयवार सेक्शन में पेपर बांटने का नियम शामिल है, जिससे मूल्यांकन ज्यादा साफ और तेज हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now