Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

CBSE 10वीं के लिए बोर्ड का नया नोटिस जारी, पहली परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए जरूरी सूचना CBSE New Notice For Students

By
On:
Follow Us

CBSE New Notice For Students: सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है CBSE की दो बोर्ड परीक्षा पॉलिसी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बोर्ड ने साफ कहा है कि क्लास 10 के स्टूडेंट्स के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना जरूरी रहेगा, तभी दूसरी परीक्षा का मौका मिल पाएगा। बता दें बोर्ड की इस व्यवस्था का असर सीधे स्टूडेंट्स के रिजल्ट और अगले मौके पर पड़ेगा, जिससे नियम समझना जरूरी हो गया है। वहीं इस बारे में बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी किया है, जिसे स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर पूरी डिटेल्स पढ़ सकते हैं।

पहली परीक्षा को लेकर क्या कहा बोर्ड ने

CBSE ने अपने नोटिस में बताया है कि क्लास 10 के सभी स्टूडेंट्स को पहली बोर्ड परीक्षा देना अनिवार्य रहेगा, क्योंकि इसी के आधार पर आगे की कैटेगरी तय होगी। बोर्ड के अनुसार जो स्टूडेंट्स पहली परीक्षा में कम से कम तीन विषयों में शामिल नहीं होते हैं, उन्हें अनिवार्य पुनरावृत्ति यानी एसेंशियल रिपीट कैटेगरी में रखा जाएगा। जिससे ऐसे स्टूडेंट्स को दूसरी परीक्षा का मौका नहीं मिलेगा और वे अगले साल फरवरी में होने वाली मुख्य परीक्षा में ही बैठ पाएंगे। वहीं बोर्ड ने साफ किया है कि स्टूडेंट्स को नियम ध्यान से समझकर ही परीक्षा में शामिल होना चाहिए। हालांकि कुछ छात्रों को कंफ्यूजन था कि अगर पहली परीक्षा छोड़ देते हैं तो वह दूसरी परीक्षा में शामिल होकर कक्षा पास कर सकेंगे लेकिन ऐसे सभी छात्रों को सीबीएसई की गाइडलाइंस को समझना होगा।

किन बातों की जानकारी नोटिस में दी गई

सीबीएसई द्वारा परीक्षा को लेकर नोटिस के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है।

  • सभी स्टूडेंट्स के लिए पहली बोर्ड परीक्षा देना जरूरी रहेगा
  • पास और एलिजिबल स्टूडेंट्स को साइंस, मैथ्स, सोशल साइंस और लैंग्वेज में से किसी भी तीन विषय में सुधार का मौका मिलेगा
  • अगर कोई स्टूडेंट पहले एग्जाम में तीन या उससे ज्यादा विषय में शामिल नहीं हुआ, तो उसे दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी
  • जिन स्टूडेंट्स का रिजल्ट कम्पार्टमेंट आता है, वे कम्पार्टमेंट कैटेगरी में दूसरी परीक्षा दे सकेंगे
  • दसवीं पास करने के बाद एडिशनल या स्टैंड-अलोन सब्जेक्ट लेने की अनुमति नहीं होगी

दूसरी परीक्षा में बैठने की पात्रता

  • तीन मेन सब्जेक्ट तक इम्प्रूवमेंट कैटेगरी
  • फर्स्ट या थर्ड चांस कम्पार्टमेंट
  • कम्पार्टमेंट के साथ इम्प्रूवमेंट
  • सब्जेक्ट बदलकर पास हुए स्टूडेंट्स के लिए इम्प्रूवमेंट

अगर पहली परीक्षा में शामिल नहीं हुए तो क्या होगा

CBSE ने नोटिस में साफ कहा है कि यदि कोई स्टूडेंट किसी भी कारण से पहली बोर्ड परीक्षा में तीन या उससे ज्यादा विषयों में शामिल नहीं हो पाता है, तो उसे दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे स्टूडेंट्स को एसेंशियल रिपीट कैटेगरी में रखा जाएगा और उन्हें अगली मुख्य परीक्षा का इंतजार करना होगा। जिससे साफ है कि पहली परीक्षा में शामिल होना सभी स्टूडेंट्स के लिए बेहद जरूरी रहेगा और इसी के आधार पर आगे के मौके तय होंगे।

नोटिस कैसे देखें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित नोटिस लिंक पर क्लिक करें
  • अब आपके सामने नोटिस खुल जाएगा
  • इसे चेक करें और जरूरत हो तो डाउनलोड कर लें।


link