Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

होली से पहले DA बढ़ोतरी को लेकर गुड न्यूज, कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी DA Hike Update

By
On:
Follow Us

DA Hike Update: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जनवरी–जून 2026 के लिए डीए में बढ़ोतरी का इंतजार काफी समय से हो रहा है और अब संकेत मिल रहे हैं कि होली से पहले इसका ऐलान हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों की सैलरी और पेंशन पर सीधा असर दिखेगा, जिससे महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद है। इस बार दिसंबर के आंकड़े जारी किए गए हैं जिसके अनुसार महंगाई भत्ता बढ़ोतरी कितनी होगी कर्मचारियों की सैलरी में कितना फर्क देखने को मिलेगा आईए जानते हैं पूरी डीटेल्स जानकारी।

होली से पहले हो सकता है DA पर फैसला

जहां एक और कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का इंतजार बना हुआ है वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार जनवरी–जून 2026 के महंगाई भत्ते पर फैसला लेने की तैयारी में है और माना जा रहा है कि मार्च के पहले हफ्ते में इसकी घोषणा हो सकती है, जैसा हर साल होता आया है। बता दें कि आमतौर पर जनवरी वाला डीए मार्च में और जुलाई वाला डीए अक्टूबर या नवंबर के आसपास घोषित किया जाता है, इसलिए इस बार भी वही पैटर्न देखने को मिल सकता है। कर्मचारियों और पेंशनरों को उम्मीद है कि इस बार भी सरकार समय पर फैसला लेकर उन्हें महंगाई से राहत देगी, जिससे सैलरी और एरियर दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

7वें वेतन आयोग के बाद होगी पहली बढ़ोतरी

यह बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के बाद पहले बढ़ोतरी होगी यह बढ़ोतरी खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि 31 दिसंबर 2025 को सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म हो चुका है और उसके बाद यह पहली डीए बढ़ोतरी होगी। वहीं कर्मचारी आठवें वेतन आयोग से जुड़े बदलावों पर भी नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि नए वेतन ढांचे को लेकर चर्चा तेज है। सरकार ने साफ किया है कि जब तक नया स्ट्रक्चर लागू नहीं होता, तब तक डीए बढ़ोतरी जारी रहेगी और इसे रोकने का कोई प्रस्ताव नहीं है, जिससे कर्मचारियों को हर छह महीने पर मिलने वाला फायदा मिलता रहेगा और महंगाई का असर कम होता रहेगा।

8वें वेतन आयोग के बीच डीए का असर

आने वाली DA बढ़ोतरी इसलिए भी अहम है क्योंकि यह आठवें वेतन आयोग के बदलावों के दौरान हो रही है और इसी के आधार पर आगे की सैलरी तय होने की दिशा बनेगी। सरकार पहले ही आयोग के नियम और कामकाज को लेकर प्रक्रिया शुरू कर चुकी है और कर्मचारियों की सैलरी, फिटमेंट फैक्टर और अलाउंस पर चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि नया पे स्ट्रक्चर लागू होने के बाद DA को बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाएगा और फिर इसे शून्य से शुरू किया जाएगा, जैसा हर नए वेतन आयोग के लागू होने पर होता रहा है।

अभी तक क्या स्थिति बनी हुई है

फिलहाल फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट चालू है और MyGov पोर्टल पर कर्मचारियों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं, जिसकी आखिरी तारीख 16 मार्च 2026 रखी गई है। बताया जा रहा है कि सर्वे में फिटमेंट फैक्टर, सालाना बढ़ोतरी, पेंशन ढांचा और अलाउंस जैसे मुद्दों पर राय मांगी गई है, जिससे आने वाले बदलाव तय होंगे। वहीं कर्मचारी संगठनों की बैठकें भी जारी हैं और 25 फरवरी 2026 को ड्राफ्ट तैयार करने को लेकर अहम चर्चा होने वाली है, जिसके बाद सरकार के सामने अंतिम सुझाव रखे जाएंगे और आगे की प्रक्रिया तेज हो सकती है।

कितनी बढ़ सकती है इस बार डीए दर

अगर मौजूदा अनुमान सही साबित होते हैं तो जनवरी 2026 के लिए डीए में करीब 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे यह 58 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 60 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। हालांकि यह बढ़ोतरी पिछले कई सालों में सबसे कम मानी जा रही है, फिर भी इससे कर्मचारियों की सैलरी, एरियर और पेंशन भुगतान पर सीधा असर पड़ेगा। फिलहाल सभी की नजर सरकार की घोषणा पर टिकी है और उम्मीद है कि अगले महीने तक साफ तस्वीर सामने आ जाएगी, जिससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत मिलने की संभावना बनी हुई है।


link