Scholarship for NEET Students:: मेडिकल पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अगर आपने 12वीं में अच्छे नंबर हासिल किए हैं और डॉक्टर बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो अब पैसों की वजह से पढ़ाई रुकने की जरूरत नहीं है। देश में कई सरकारी और प्राइवेट स्कॉलरशिप चल रही हैं, जिनसे MBBS, BDS, नर्सिंग और दूसरे मेडिकल कोर्स का खर्च कम किया जा सकता है। कई स्कॉलरशिप में ₹10 हजार से लेकर ₹2.5 लाख तक की आर्थिक मदद मिलती है, जिससे पढ़ाई जारी रखना आसान हो जाता है।
मेडिकल छात्रों के लिए टॉप स्कॉलरशिप
मेडिकल पढ़ाई महंगी होने की वजह से कई छात्र बीच में रुक जाते हैं, लेकिन अलग-अलग स्कॉलरशिप के जरिए फीस और पढ़ाई का खर्च कम किया जा सकता है। नीचे हर स्कॉलरशिप की जरूरी जानकारी शॉर्ट में दी गई है।
स्वामी विवेकानंद मेरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप: यह स्कॉलरशिप आर्थिक रूप से कमजोर माइनॉरिटी छात्रों के लिए है। इसमें ₹12000 से ₹60000 सालाना तक की मदद मिलती है और आवेदन आमतौर पर सितंबर से नवंबर के बीच होता है।
HDFC बैंक एजुकेशनल क्राइसिस स्कॉलरशिप: अगर परिवार में अचानक आर्थिक परेशानी आ जाए और पढ़ाई छूटने की स्थिति बन जाए, तो इसमें ₹10000 से ₹25000 तक की सहायता मिलती है, जिससे छात्र पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
NEST सीनियर स्कॉलरशिप: मेडिकल और साइंस फील्ड के छात्रों के बीच यह स्कॉलरशिप लोकप्रिय है। इसमें ट्यूशन फीस के लिए ₹50000 तक की आर्थिक मदद मिल सकती है।
आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए मौका
वहानी स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है जो पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर है। इसमें ट्यूशन फीस के साथ रहने और पढ़ाई से जुड़ा खर्च भी कवर हो सकता है, जिससे मेडिकल पढ़ाई आसान हो जाती है।
वहानी स्कॉलरशिप: इस स्कॉलरशिप में मेधावी छात्रों की पूरी ट्यूशन फीस और रहने का खर्च तक दिया जा सकता है। सीटें सीमित होती हैं, इसलिए समय पर आवेदन करना जरूरी है।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मेडिकल स्कॉलरशिप: यह स्कॉलरशिप EWS वर्ग के उन छात्रों के लिए है जो NEET जैसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इसमें करीब ₹20000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
लड़कियों के लिए ₹2.5 लाख तक की स्कॉलरशिप
लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंस स्कॉलरशिप खासतौर पर लड़कियों के लिए है। अगर किसी छात्रा ने 12वीं में अच्छे नंबर हासिल किए हैं और मेडिकल या साइंस फील्ड में ग्रेजुएशन करना चाहती हैं, तो इसमें ₹2.5 लाख तक की आर्थिक मदद मिल सकती है। हर साल सीमित छात्राओं का चयन होता है, इसलिए आवेदन समय पर करना जरूरी रहता है।
लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंस: इस स्कॉलरशिप में ग्रेजुएशन के लिए ₹2.5 लाख तक की सहायता दी जाती है, जिससे छात्राओं को आगे पढ़ने में सहारा मिलता है।
स्कॉलरशिप के लिए ऐसे करें आवेदन
- संबंधित स्कॉलरशिप की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें
- मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- फॉर्म सबमिट करने के बाद कॉपी सेव रखें
- चयन होने पर राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है







