Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं पसिंग मार्क्स जारी, इतने नम्बर वाले माने जाएंगे फेल UP Board Passing Marks 2026

By
On:
Follow Us

UP Board Passing Marks 2026:यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल पासिंग मार्क्स को लेकर रहता है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साफ कर दिया है कि परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में पास होना अनिवार्य है, नहीं तो छात्र फेल माना जाएगा। जिससे छात्रों के लिए पासिंग नियम समझना बेहद जरूरी हो गया है। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी हैं परीक्षा मैं शामिल होने वाले यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के सभी छात्रों को पासिंग मार्क्स ग्रेडिंग सिस्टम और विषय बार पासिंग मार्क्स की जानकारी नीचे उपलब्ध कराई गई है।

12वीं में पास होने का नियम

यूपी बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को हर विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। 100 अंकों के थ्योरी पेपर में कम से कम 33 अंक जरूरी होते हैं। वहीं जिन विषयों में प्रैक्टिकल होता है, उनमें थ्योरी पेपर 70 अंकों का होता है और पास होने के लिए कम से कम 23 अंक लाना अनिवार्य है, क्योंकि 30 अंक प्रैक्टिकल के होते हैं। अगर छात्र थ्योरी या प्रैक्टिकल में किसी एक में भी पास नहीं होता है तो उसे उस विषय में फेल माना जाएगा, जिससे रिजल्ट प्रभावित हो सकता है।

विषय के अनुसार कितने अंक चाहिए

यूपी बोर्ड के नियम के अनुसार सभी मुख्य विषयों में पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। हिंदी, अंग्रेजी, गणित, इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, लेखा, बिजनेस स्टडीज और अर्थशास्त्र जैसे 100 अंकों वाले विषयों में 33 अंक जरूरी होते हैं। वहीं फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और भूगोल जैसे प्रैक्टिकल वाले विषयों में थ्योरी के 70 अंकों में से कम से कम 23 अंक लाना अनिवार्य है। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस और फिजिकल एजुकेशन जैसे विषयों में भी तय न्यूनतम अंक लाने पर ही छात्र पास माना जाएगा।

ग्रेडिंग सिस्टम कैसे काम करता है

यूपी बोर्ड कक्षा 12 में नंबर के साथ ग्रेडिंग सिस्टम भी लागू होता है। थ्योरी पेपर में छात्रों को A1 से लेकर E2 तक ग्रेड दिए जाते हैं, जबकि प्रैक्टिकल में A से D तक ग्रेड मिलते हैं। पास होने के लिए कम से कम D ग्रेड लाना जरूरी है, वहीं E ग्रेड आने पर छात्र को फेल माना जाता है। A1 ग्रेड 91 से 100 प्रतिशत तक, A2 ग्रेड 81 से 90 प्रतिशत तक और इसी तरह नीचे के ग्रेड तय होते हैं, जिससे छात्रों को अपने प्रदर्शन का साफ अंदाजा मिल जाता है।

कक्षा 10 के लिए पासिंग नियम

यूपी बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा में भी पास होने के नियम लगभग समान हैं। छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। थ्योरी पेपर 70 अंकों का होता है और इंटरनल या प्रैक्टिकल 30 अंकों का होता है। थ्योरी में कम से कम 23 अंक लाना जरूरी है, तभी छात्र पास माना जाएगा। अगर कोई छात्र किसी विषय में न्यूनतम अंक नहीं ला पाता है तो उसे फेल घोषित किया जाता है, जिससे पूरी मार्कशीट पर असर पड़ सकता है।

10वीं का ग्रेड सिस्टम समझें

कक्षा 10 में भी नंबर के साथ ग्रेड दिए जाते हैं ताकि छात्रों को अपने प्रदर्शन का स्तर समझ में आ सके। यहां A1 से लेकर E2 तक ग्रेड तय होते हैं और पास होने के लिए कम से कम D ग्रेड जरूरी है। 91 से 100 प्रतिशत पर A1, 81 से 90 प्रतिशत पर A2 और 33 से 40 प्रतिशत के बीच D ग्रेड दिया जाता है। वहीं 33 प्रतिशत से कम अंक आने पर E ग्रेड मिलता है और छात्र को फेल माना जाता है, इसलिए सभी विषयों में संतुलित प्रदर्शन करना जरूरी हो जाता है।

link