UPTET Notification 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें लंबे समय से यूपीटीईटी नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। वहीं उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परीक्षा से जुड़ी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। फिलहाल विभाग की तरफ से संकेत मिल चुके हैं उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से नोटिफिकेशन जारी करने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी खबर है शिक्षा चिपक चयन आयोग की ओर से यूपीटीईटी नोटिफिकेशन जारी करने की तिथि को लेकर जानकारी दी गई है। आईए जानते हैं यूपीटीईटी नोटिफिकेशन कब तक जारी किया जा सकता है पूरी जानकारी।
नोटिफिकेशन जारी होने की तैयारी अंतिम चरण में
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार यूपीटीईटी 2026 से जुड़ी अधिकतर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में लगा हुआ है। बता दें लंबे समय से नोटिफिकेशन जारी न होने की वजह से अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। वहीं अब विभागीय स्तर पर संकेत मिल रहे है की यूपीटीईटी नोटिफिकेशन एग्जाम से 3 महीने पहले यानी मार्च में जारी किया जाएगा। जिससे अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होगा और आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
नोटिफिकेशन के साथ मिलेगी पूरी जानकारी
बता दें जैसे ही यूपीटीईटी 2026 का नोटिफिकेशन जारी होगा उसके बाद आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि, पात्रता और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी पूरी जानकारी एक साथ जारी कर दी जाएगी। जिससे अभ्यर्थियों को अलग-अलग अपडेट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं आयोग की तरफ से यह भी संकेत दिए गए हैं कि इस बार पूरी प्रक्रिया तय समय में पूरा करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही आगे की स्थिति पूरी तरह साफ होगी और अभ्यर्थी अपने आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर पाएंगे।
आवेदन से पहले दस्तावेज तैयार रखना जरूरी
बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों की तरफ से अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि जो उम्मीदवार आवेदन करने की तैयारी में हैं वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। ताकि नोटिफिकेशन जारी होते ही बिना किसी देरी के आसानी से फॉर्म भरा जा सके। कई बार देखा गया है कि दस्तावेज पूरे न होने की वजह से अभ्यर्थियों को आवेदन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। फिलहाल अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें और अपनी तैयारी नियमित रूप से जारी रखें ताकि किसी तरह की समस्या न हो।
शिक्षक बनने के लिए परीक्षा पास करना जरूरी
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने के लिए यूपीटीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य माना जाता है। बता दें जो अभ्यर्थी यूपीटीईटी पास करते हैं वही आगे होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हो पाते हैं। वहीं अगर किसी उम्मीदवार ने पहले से यूपीटीईटी या सीटेट पास किया हुआ है तो वह भी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। फिलहाल माना जा रहा है कि यूपीटीईटी 2026 के बाद ही आगे की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
परीक्षा कार्यक्रम भी जल्द घोषित होने की संभावना
अभ्यर्थियों की नजर अब नोटिफिकेशन जारी होने पर टिकी हुई है और माना जा रहा है कि फरवरी महीने में इसका इंतजार खत्म हो सकता है। बता दें आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद परीक्षा कार्यक्रम भी जारी किया जाएगा। लंबे समय के बाद यूपीटीईटी आयोजित होने की वजह से इस बार बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। वहीं संभावना जताई जा रही है कि इस बार आवेदन की संख्या पिछले सालों की तुलना में ज्यादा रह सकती है जिससे परीक्षा को लेकर तैयारी भी बड़े स्तर पर की जा रही है।







